





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढा है। नयाशहर थाना इलाके में एक महिला के साथ दिन दहाड़े छिना झपटी की वारदात हुई है। यह बताया जा रहा है कि कोठारी अस्पताल के पास प्रीति सोनी नाम की महिला अपने बच्चे को चिकित्सक के पास दिखाकर कोठारी अस्पताल के आगे टैक्सी किराये पर करने का इंतजार कर रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया।

वारदात के बाद महिला और आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए।वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह बताया जा रहा है कि पूरी झपटमारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।