ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20200917 WA0162 कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। शहर जिला कांग्रेस के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि आज नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” को विरोध स्वरूप मनाया गया। क्योंकि देश मे बढ़ती बेरोजगारी के लिए आज कांग्रेस सहित आमजन ने थाली, ताली, ओर शंख बजाकर विरोध किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा आज भारत मे आजादी के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है और यह लोग जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं । शहर कांग्रेस सूचना प्रधोगिक विभाग के ज़िला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बताया यह देश का दुर्भाग्य है कि इस कारोना काल मे गरीब लोग मर रहे हैं और यह लोग ख़ुशी मना रहे हैं। आज के इस विरोध प्रदर्शन पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा, विशाल बेनीवाल, सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, मुमताज बानो, चित्रेश गहलोत, आशा स्वामी, शहजाद भुट्टो, अजय पंवार, महेन्द्र सिंह सोढ़ा, अविनाश राठौड़, मुरली पनु, जाकिर पडियार, वैभव मेहनत, कुशल कोचर, विनायक, मुमताज शेख, सुमित जोशी, भीखाराम मेघवाल, मदनसिंह शेखावत, दिनेश जैन, गोरधनलाल मीणा, प्रशांत व्यास, कार्तिक कोचर अतुल कोचर जुगल गहलोत, कैलाश गहलोत, कैलाश ओझा आदि ने आज विरोध स्वरूप राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया।


Share This News