Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम अशोक गहलोत
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, एनजीओ प्रतिनिधि और धर्मगुरुओं से चर्चा कर रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए पाबंदियां भी बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ‘सभी के सुझाव लिए गए हैं, किसी पर सरकार अपनी गाइडलाइन थोपेगी नहीं, चाहे स्कूल की बात हो, धार्मिक स्थल की बात हो,पिछली लहर में क़ोरोना अलग था अब हालात अलग हैं। लेकिन पाबंदियां और बढ़ेगी।