IMG 20211231 175913 कोरोना के साये में नाचेंगे ऊंट! स्थगित नहीं होगा उत्सव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर / बीकानेर। राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए अनेक पाबंदियां लगा दी है। कई आयोजन निरस्त हुए है तो अनेक कार्यक्रम समय सीमा में सीमित कर दिए गए हैं। ऐसे में बीकानेर में आगामी कुछ दिनों में होने वाला अंतरास्ट्रीय ऊंट उत्सव कोरोना वायरस के साये में होगा। बीकानेर में सात जनवरी से ऊंट उत्सव है। तीन दिन के ऊंट उत्सव का समापन नौ जनवरी को होना है। दरबारी लेक पर रिद्मस ऑफ लाइफ का आयोजन होगा।लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक हेरिटेज वॉक निकाला जाएगा। सूरसागर पर झंकार नाम से सांस्कृतिक आयोजन होगा। इन सभी आयोजनों में भारी भीड़ एकत्र होगी। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में और नौ जनवरी को जोडबीड़ कंजर्वेशन, रायसर राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में अलग अलग आयोजन होंगे। इस मेले में अच्छी खासी भीड़ रहती है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गाइड लाइन की पालना के निर्देश जिला कलेक्टर सभी अधिकारियों को दे चुके। इस बारे में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ढाका का कहना है कि ऊंट उत्सव के दौरान गाइड लाइन की सख्त पालना होगी। जिला कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार तैयारियां चल रही है। उत्सव को स्थगित करने के सम्बंध में कोई निर्देश नहीं है


Share This News