IMG 20211108 101650 5 सावधान : कोरोना के लपके सक्रिय ? कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर ठग सक्रिय, ऑडियो वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। लपके शब्द का इस्तेमाल प्रायः पर्यटन व्यवसाय में ही अधिक होता है लेकिन अब कोरोना के इस खराब दौर में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। यानि कि कोरोना के लपके भी एक्टिव मोड़ पर है। कोरोना के पॉजिटिव बढ़ने के साथ ही कोरोना वैक्सीनशन के नाम पर और स्वास्थ्य जांच के नाम पर घरों में घुसने और ठगी करने का खेल भी शुरू हो गया है। बाज़ार में कुछ ऑडियो भी वायरल हो रहे है जिसमें लोग अपने रिश्तेदारों और परिजनों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। इस वायरल हो रहे ऑडियो में कहा जा रहा है कि किस तरह ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य कोरोना की डोज़ के नाम पर बेवकूफ बना रहे है और बातों ही बातों में ये लपके ओटीपी मांगकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इन दिनों यह ऑडियो व्हाट्स ग्रुप पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे आमजन से सचेत रहने की गुजारिश की जा रही है।


Share This News