IMG 20211106 100016 14 बिजली बंद रहेगी इन इलाकों में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जरूरी विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख – रखाव के चलते 27 नवम्बर 2021 को विद्युत आपूर्ति सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक बाधित रहेगी । चुंगी चौकी , जैसलमेर रोड , बेग्ला नगर , नाल रोड , अंसल कॉलोनी , कृष्णा विहार , महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी , विश्वकर्मा कॉलोनी , गणेश कॉलोनी , रंगा कॉलोनी , एफसीआई गादाम के पीछे , गणगौर स्कूल के पास , मूस्तफा मस्जिद , एमआरएफ टायर शोरूम , भाया होटल , जालू जी की खेडी , सरकारी स्कूल के पास , वैलीयेन्ट स्कूल , बाबू मार्केट , वैष्णों धाम , मोदी एक्वा , वृन्दावन एनक्लेव , जयपूर रोड , आर.के पुरम क्षेत्रों में विद्युत आपुर्ति बाधित रहेगी 

ऊर्जा मंत्री श्री भाटी रविवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर। ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार),जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन आयोजना विभाग मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी रविवार को प्रात: 8.15 बजे राजकीय वाहन द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। मंत्री जी भाटी रविवार को बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, लखासर, जोधासर,झेंजेऊ, सेरूणा, गुसाईसर, नौरंगदेसर, रायसर,बीकानेर बाईपास,हल्दीराम प्याऊ तथा सर्किट हाउस में स्वागत कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे। मंत्री श्री भाटी सोमवार प्रातः 7.15 बजे बीकानेर से लूणकरणसर,अर्जनसर, पल्लू होते हुए नोहर पहुंचेंगे।
डूंगर काॅलेज में संविधान दिवस आयोजित
बीकानेर। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय, में शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजीव गांधी स्टडी सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में ”भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रित व्यवस्था“ विषयक एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। डाॅ. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, निर्वाचन साक्षरता क्लब, एवं महिला प्रकोष्ठ ने विषेष रूप से सहभागिता की। महाविद्यालय के प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानन्द विष्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति डाॅ. रूप सिंह बारठ, विषिष्ट अतिथि एनएसएस के राज्य समन्वयक डाॅ. बनय सिंह एवं सहायक निदेषक डाॅ. राकेश हर्ष रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने की। एनएसएस के जिला समन्वयक डाॅ. नरेन्द्र लाम्बा ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने समस्त सहभागियों को संविधान की शपथ दिलाई। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य डाॅ. सिंह ने महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की प्रशंसा करते हुए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने हेतु डाॅ. जाटोलिया एवं विद्यार्थी ललित मेहरा को बधाई दी। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को संविधान के मूल अर्थ की जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर डाॅ. बनय सिंह ने इस दिवस को ऐतिहासिक संविधान दिवस बताया। उन्होनें संविधान दिवस मनाये जाने के बारे में विद्यार्थियों को गहन जानकारी दी। डाॅ. बनय सिंह ने कहा कि केवल कानून बनाने मात्र से ही समस्या समाप्त नहीं होती वरन संविधान को जीवन का ढांचा बनाने में काम लेना चाहिये। उन्होनें कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य में समन्वय बना कर ही संविधान का सही अर्थों में सम्मान हो सकेगा। डॉ. बनय सिंह ने इस अवसर पर रुक्टा संगठन को भी संविधान की पूर्ण रूपेण पालना करने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. आर.एस.बारठ ने भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी से सभी सहभागियों को अवगत करवाया। डाॅ. बारठ ने संविधान को देष का सर्वोच्च एवं पवित्र गं्रथ बताया। उन्होनें कहा कि पूरी सरकार संविधान के तहत ही कार्य करती है। उन्हानें विद्यार्थियों से संविधान के मूल सिद्धान्तों को गहराई से समझने का आह्वान किया। उन्हानें कहा कि तार्किक सोच को विकसित करने वाला ही सही विद्यार्थी होता है। उन्होनें भारतीय राष्ट्रीय कांॅंग्रेस में नेहरू की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होनें स्वतंत्रता दिवस एव ंगणतंत्र दिवस मनाये जाने के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। उन्हानें डूंगर काॅलेज में निर्मित संविधान पार्क की विशेष रूप से सराहना की। कार्यक्रम में सहायक निदेषक डाॅ. राकेष हर्ष एवं डाॅ. श्याम सुन्दर ज्याणी ने भी अपने विचार प्रकट किये। संचालन डाॅ. साधना भण्डारी ने किया एवं डाॅ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डाॅ. उषा कंवर, डाॅ. विजय कुमार ऐरी, डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. नन्दिता सिंघवी, डाॅ. सत्यनारायण जाटोलिया, डाॅ. महेन्द्र सोलंकी, डाॅ. संदीप यादव, डाॅ. ओमप्रकाश, डाॅ. सानू शिवा, डाॅ. अनिला पुरोहित, श्रीमती सरिता स्वामी सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
प्राचार्य

img 20211126 wa01541591412547065026115 बिजली बंद रहेगी इन इलाकों में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

राजस्थानी फिल्मों के अनुदान हेतु प्री-व्यू उपसमिति में साहित्यकार कमल रंगा का मनोनयन

Thar पोस्ट। कला साहित्य एवं पुरात्व विभाग द्वारा गठित राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों को गठित राज्य स्तरीय समिति के समक्ष रखने से पूर्व राजस्थानी फिल्मों का प्री व्यू करने के लिए राज्य स्तरीय उपसमिति का गठन किया गया है।
बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम के अध्यक्ष कासिम बीकानेरी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय उपसमिति में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी भाषा मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा का मनोनयन राज्य सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि रंगा के मनोनयन पर प्रदेश के साहित्य जगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कला साहित्य एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार ज्ञापित किया है।
कासिम बीकानेरी ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय उप समिति ने कमल रंगा के अलावा जोधपुर से रमेश बोराना, जयपुर से राजीव अरोड़ा एव के.सी. मालू, अभिषेक ढेनवाल को भी सदस्य बनाया गया है।
रंगा के मनोनयन पर वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’, मालचंद तिवाड़ी, विरेन्द्र लखावत, डॉ. कल्याण सिंह शेखावत, आईदान सिंह भाटी, राजेन्द्र जोशी, बुलाकी शर्मा, कन्हैयालाल बोथरा, डॉ. राकेश रावत, पवन पहाड़िया, डॉ. मदन सैनी, डॉ. उमाकान्त गुप्त, श्याम सुन्दर भारती, अब्दुल समद राही, रशीद गौरी, मदन मोहन व्यास, डॉ. जहूर खां मेहर, लक्ष्मणदान कविया, डॉ. गजादान चारण, जाकिर अदीब, अनवर उस्ता, इंजी.सय्यद कासम अली, पूनम मोदी, माजिद खां गौरी, डॉ. फारूक चौहान, डॉ. महेन्द्र मिल, डॉ. भरत ओळा, डॉ. कुंदन माली, दिनेश पंचाल, रूबी खांन, इसरार हसन कादरी, एम रफीक कादरी, मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी, संजय आचार्य ‘वरूण’, वली मोहम्मद गौरी, राजेश छंगाणी, एम रफीक कादरी, पुखराज सोलंकी, मुख्यत्यार अहमद बाबा खान, विजय जोशी, समिउल हसन कादरी, व्यास योगेश, गोपाल पुरोहित, हरिनारायण आचार्य, नथमल चौधरी, मोहन चौधरी, धनेश मारकर, सलीम, जयसिंह आशावत, डॉ. चंचला पाठक, डॉ. सुमन बिस्सा, पूर्णिमा मित्रा, गिरिराज पारीक, एम जहांगीर, नवल व्यास, महावीर स्वामी सहित राजस्थान के अनेक साहित्यकारों एवं विभिन्न कला अनुशासन से जुड़े लोगों ने कमल रंगा के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

img 20211126 wa00872782068927235218019 बिजली बंद रहेगी इन इलाकों में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

श्रीमद्भागवत जीवात्मा को मोक्ष प्रदान करती है

Thar पोस्ट। शहीद सुखदेव पार्क, जयनारॉयण व्यास कॉलोनी में आज श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति अवसर पर श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पं. भाईश्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवात्मा को मोक्ष प्रदान करती है। जीव का प्रथम कर्तव्य ही अपने कुल का उद्धार एवं पितरों का मोक्ष कराना है।श्रीमदभागवत महापुराण सभी वेदों एवं ग्रंथों का सार है। इसमें भगवान के मूलमंत्र का नियमित जाप करने से भव बंधन से मुक्त होकर आत्मा परमात्मा में परमानंद प्राप्त करती है। श्री हरि की शरण ही जीव का मूल स्थान हैं। शहीद सुखदेव पार्क मोहल्ला विकास समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की पूर्णाहुति विश्राम पर श्रीमद् भागवत महापुराण एवं व्यास पीठ का पूजन व तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र पुरोहित, डॉ रजत भारद्वाज, सुधीर बंसल, अंबाराम इणिखिया, लालचंद तुलस्यानी, सुरेश पुरोहित, विजय अग्रवाल, भवानी सिंह, पवन राठी आदि मौजूद रहे।

img 20211126 wa01708150748401914774675 बिजली बंद रहेगी इन इलाकों में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सादुल स्कूल में मनाया यूथ फेस्टिवल
मॉक पोल की किया आयोजन, बनाए पिंक और मॉडल बूथ
Thar पोस्ट बीकानेर।। राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवमतदाता जागरूकता अभियान के तहत यूथ फेस्टिवल एवं विशेष कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान आदर्श मतदान केंद्र, पिंक बूथ तथा मॉक पॉल का आयोजन किया गया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से पात्र युवाओं को मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने तथा मताधिकार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साक्षरता एवं सतत शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र जोशी थे। उन्होंने कहा मतदान,लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए, लोकतंत्र के सशक्तिकरण में भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान स्वीप की परिकल्पना, आवश्यकता तथा इसके परिणाम के बारे में बताया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कोई भी पात्र इससे वंचित न रहे, इसके मद्देनजर जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर तथा बीएलए के दायित्वों के बारे में बताया गया। वहीं बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपीएटी की कार्यविधि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी हिमानी शर्मा ने वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी।l व्याख्याता राकेश वेद ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों के दायित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुभाष जोशी ने प्रपत्र 6, 7, 8 तथा 8 क की जानकारी दी। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने मॉक पॉल में भागीदारी निभाई।


Share This News