ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211108 101650 5 बीकानेर के भैरूंजी मंदिर मार्केट में इसलिए मची खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर में न केवल खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें मिल रही है बल्कि डुप्लीकेट वस्तुएं भी बिक रही है। आज भैरूंजी की गली की दुकानों में डुप्लीकेट माल बेचने की शिकायत पर कोटगेट पुलिस ने रेड की है। इस बारे में कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि लेक्मे कंपनी के लिगल इंस्वेस्टीगेशन ऑफिसर ने नकली माल बेचे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर माधव ट्रेडिंग कंपनी, गणपति मार्केट, रंगीला स्टोर व विवाह कलेक्शन में रेड की गई। सबके यहां लेक्मे के नकली उत्पाद मिले। माधव ट्रेडिंग में भारी मात्रा में लेक्मे के डुप्लीकेट उत्पाद मिले। उत्पाद जब्त कर हरीश‌ उर्फ स्वरूप पुरोहित को गिरफ्तार किया। वहीं रंगीला से नासिर व विवाह से गौरव बत्रा को भी गिरफ्तार कर माल जब्त किया गया है। तीनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Share This News