ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20211118 WA0060 काठमांडू में अनेकांतवाद कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, काठमांडू-बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित “अनेकांतवाद कार्यशाला “का आयोजन काठमांडू के आचार्य महाश्रमण सभागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम भिक्षु जय भिक्षु जप के द्वारा हुई। मंडल की बहनों द्वारा सुंदर गीतिका के साथ मंगलाचरण किया गया। ललित मरोटी के अनुसार अध्यक्ष श्रीमती अमिता नाहटा ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यों की जानकारी दी। अपने स्वागत उदबोधन में कहा कि काठमांडू महिला मण्डल समस्त समाज के लिए प्रेरणादाई बने साथ ही सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता विज्ञउपाधि धारक श्रीमती सुमन कोठारी ने बहुत ही सुंदर ढंग से अनेक प्रयोगो के द्वारा भगवान महावीर के बताए हुए सिद्धांत “अनेकांतवाद” को समझाया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्रीमती निशा जैन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता बोथरा ने किया। इस कार्यशाला में सैंकड़ो बहनों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणादायी रहा।


Share This News