ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
1633876522149 अच्छी खबर: पर्यटन के लिए मूव शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। पर्यटन जगत पर कोरोना की वजह से मंडरा रहे बादल अब आहिस्ता आहिस्ता छंटने लगे है। अब फिर से पर्यटन मूवमेंट शुरू होने लगा है, हालांकि इसकी गति धीमी है। घरेलू पर्यटन अब खुल गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली आदि महानगरों से पर्यटन अब घूमने के प्रोग्राम बनाने लगे है। होटलों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के पास बुकिंग आने लगी है। हालांकि विदेशी सैलानी नही के बराबर भारत आ रहे है। यदि कोरोना नही बढ़ता है तो अगले महीने से पर्यटन खुल जायेगा। केंद्र और राज्य सरकारें भी पर्यटन के क्षेत्र में घोषणाए कर चुकी है। हाल ही में विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान में कार्यक्रम हुए थे। टूर एंड ट्रेवल्स प्रबंधकों के पास भी बुकिंग आने लगी है। बीकानेर के शेखों टूअर्स के प्रबंधक बिट्टू के अनुसार कोरोना के कारण बिगड़े हालात अब सुधर रहे है। डोमेस्टिक टूरिज्म फिर से शुरू हुआ है। विदेशी सैलानियों की बुकिंग आना शुरू हो गई है। इस सप्ताह विदेशी सैलानियों के दल बीकानेर आया था। जयपुर में पर्यटन व्यवसायी कैलाश तिवाड़ी की माने तो पर्यटन में मूव शुरू हुआ है। राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, पुष्कर, बीकानेर, उदयपुर, मंडावा आदि में होटल, गेस्ट हाउस में होने वाली बुकिंग में सुधार हुआ है। बुकिंग लगातार आ रही है। हालांकि पर्यटन की गाड़ी के पटरी में आने में अभी कुछ समय लगेगा।


Share This News