ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210913 125528 74 बीकानेर से दिल्ली तक साईकल रैली जाएगी Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज सिंह के दिशा निर्देशन में बीकानेर से राजघाट तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सीमा सुरक्षा बल की 630 किलोमीटर की यह साइकिल रैली 9 दिनों में पूर्ण होगी। साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ‘स्वस्थ इंडिया फिट इंडिया’ का संदेश दिया जाएगा। साइकिल रैली को ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला एवं सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ 24 सितंबर को विजय स्तंभ से रवाना करेंगे। इस साइकिल रैली को 26 सितंबर को सीकर में सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, 27 सितंबर को जयपुर में मुख्य सचिव निरंजन आर्य तथा पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली 30 सितंबर को भिवाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना होगी तथा 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचकर समाप्त होगी।


Share This News