IMG 20210902 213456 5 किराने से भरा ट्रक पकड़ा, भारी जुर्माना वसूलेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। किराना सामान से भरे एक ट्रक की जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेल्स टैक्स टीम ने कार्रवाई की है। ट्रक दिल्ली से जोधपुर जाने वाला था, लेकिन टीम के अधिकारियों ने उसे सुजानगढ़ में बीच रास्ते ही पकड़ लिया। राज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त देव कुमार ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त हरि सिंह चारण के निर्देशानुसार कर चोरी का परिवहन करने वाले संभावित व्यापारियों पर पिछले लंबे समय से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम के अधिकारियों ने दो-तीन दिन पूर्व सुजानगढ़ में एक ट्रक को रोककर उसमें भरे माल के बारे में पूछताछ की तो संबंधित चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। चालक के पास ई-वे बिल भी नहीं था। ऐसे में प्रथम दृष्टया ट्रक में भरे किराणा सामान को कर चोरी का मानते हुए ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इस बारे में राज्यकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) हरि सिंह चारण ने बताया कि कर चोरी के आरोप में जब्त किए गए माल पर सौ फीसदी जुर्माना लगता है। पिछले दिनों जब्त किए गए किराना सामान से भरे ट्रक में करीब 14 लाख रुपए का सामान भरा हुआ था। ऐसे में संबंधित माल पर करीब 14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।


Share This News