IMG 20210806 WA0142 जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीइंग मानव बीकानेर ग्रुप की ओर से राजकीय संप्रेषण किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री बिस्किट, टॉफी चॉकलेट, डस्टबिन, बाल्टी, मग, साबुनदानी, मास्क, फल खिलौने, कॉपी पेन आदि सभी आवश्यक चीजों का वितरण किया गया किशोर गृह कर्मचारी दिनेश दान ने बताया कि हमारे यहां कई जरूरी सामग्री की आवश्यकता होती रहती है इसके तहत उपरोक्त सामग्री किशोर गृह मैं बच्चों को सौंपी गई। किशोर गृह मे बीइंग मानव बीकानेर कैप्टन रेशमा वर्मा ने संस्था का परिचय देते हुए सामग्री सौंपी वाइस कैप्टन राजकुमार भाटिया ने आगे भी इसी प्रकार की जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने की बात कही।  इस कार्यक्रम में टीम के सभी मेंबर महादेव पारीक, मुकुंद खंडेलवाल, कमल कसेरा, अनिल मिड्डा, राजेश मिड्ढा, डॉ नकुल सिंह, चंचल सांखला, रानी पारीक, भावेश खत्री आदि ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई।


Share This News