Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्थान की राजनीती में हलचल जारी है। कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस बारे में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने बताया कि कि प्रदेश में कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने पद छोड़कर कांग्रेस संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। ‘हमारे यहां ऐसे भी लोग हैं जो सरकारी ओहदों को छोड़कर संगठन के लिए काम करने को आतुर हैं। हमें ऐसे लागों पर गर्व हैं। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और सबकुछ छोड़कर संगठन के साथ काम करने को तैयार साथियों के साथ मिलकर 2023 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।