ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 23 कोरोना की तीसरी लहर को लेकर फिर आई खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। तीसरी लहर के सितंबर में आने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। तीसरी लहर को कैसे कंट्रोल किया जाए, इसे लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चर्चा की। इसमें विशेषज्ञों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल तब तक न खोलने का सुझाव दिया, जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती। विशेषज्ञों के इस सुझाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे। सीनियर श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि डेढ़-दो महीने अगर स्कूल नहीं खोलेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। क्योंकि स्कूलों में बच्चे न तो मास्क हर समय लगाकर रखते और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक से पालन कर पाते। उन्होंने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के बाद बिना लक्षण दिखे (असिम्प्टोमेटिक) संक्रमित हुए कुछ बच्चों में पोस्ट कोविड लक्षण देखने को मिले हैं। ऐसे में हमें अगर बच्चों को बचाना है तो ज्यादा सतर्क रहना होगा। बता दें कि प्रदेश में हाल फिलहाल 268 एक्टिव कोरोना केस हैं। जबकि देशभर में एक्टिव रोगियों की संख्या 3 लाख 97 हजार से अधिक हैं। राज्य में लगभग 14 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज लगने पर वैक्सीनेशन पूर्ण हो चुका है। अब तक कुल 3.13 करोड़ डोज लगाई गई हैं, जिसमें से 2.43 करोड़ पहली डोज के रूप में तथा 69.54 लाख दूसरी डोज के रूप में लगाई गई हैं।


Share This News