ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210727 WA0132 ब्रह्मपुरी चौक में मोबाइल टावर लगने का विरोध, मौहल्लेवासियों ने सौपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। शहर में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल टावर को लेकर आमजन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बीकानेर के ब्रह्मपुरी चौक में भी एक निजी कम्पनी के मोबाइल टावर को लेकर मौहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्रह्मपुरी चौक की एक संकड़ी गली में मोबाइल टावर के संभावित खतरों को देखते हुए मौहल्लेवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई। इस पूरे प्रकरण को लेकर आज मौहल्लेवासी नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा को नगर निगम आयुक्त के नाम का ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त शर्मा ने इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मौहल्लेवासियों ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा को मोबाइल टावटर हटाने की मांग की और उन्हें एक लिखित ज्ञापन जिला कलक्टर के नाम का सौपा। शर्मा ने भी मौहल्लेवासियों को इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौपते समय पुनीत कुमार, असलम, अश्विनी कुमार, शिवकुमार, घनश्याम, शंकर, नीलकमल, दीपक, राजेश, बलदेव सहित मौहल्ले के कई गणमान्य जन उपस्थित थे।


Share This News