Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के चुरू में वेश्यावृत्ति अड्डा का भंडाफोड़ कर तीन महिलाएं सहित दलाल को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई चुरू के अग्रसेन नगर में की गयी है । पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाप्ते के साथ दबिश दी और मौके से कई लोगों को दबोचा है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं और एक दलाल को गिरफ्तार किया है । ये चारों ही मुम्बई के ठाणे की रहने वाली है । यह कार्रवाई सिटी सीओ ममता सारस्वत और सदर एसएचओ अमित कुमार ने की है