ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210718 WA0129 सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। वैदिक विज्ञान संस्थान द्वारा रविवार को पंडित भगवान दास व्यास के सान्निध्य में रत्तानि व्यासों की बगीची में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया।इस दौरान12 बटुकों का द्विज संस्कार किया गया। यजमान दाऊलाल जोशी ने सपत्नीक गणेश पूजा करवाई। वैदिक विज्ञान संस्थान के पंडित श्रवण व्यास ‘संत श्री’ ने सभी बटुकों को दीक्षा प्रदान की। रत्तानी व्यास बारीदार पंचायत समिति के महेन्द्र कुमार व्यास ने मेहमानों का आभार प्रकट किया गया। अभय चन्द्र व्यास ने बताया चौथी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान दास व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य फिजूल खर्च को रोकने के साथ सनातन धर्म की पुरातन परम्परा को जीवंत रखने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूर्ण सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बटुकों के परिजनों ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम में होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास, युवा रंगकर्मी उदय व्यास, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के एड. त्रिलोक पुरोहित, जनसम्पर्क विंभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News