






Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान की सेना ने प्रदर्शन को कुचलने के लिए क्रूरता की हदें पार कर दी है। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी फौज ने निहत्थे लोगों पर फायरिंग की और 30 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। सेना की इस बर्बर कार्रवाई में सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है की सेना ने बहुत सी लाशों को गायब कर दिया है। इसके साथ ही पूरे PoK में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिससे लोग अपना दर्द दुनिया को न बता सकें।

इसलिए हो रहा प्रदर्शन
दरअसल पीओके में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का संयुक्त मंच ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) वहां तथाकथित 12 विवादित सीट को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। JAAC का दावा है कि पाकिस्तान की सरकार इन सीटों का इस्तेमाल अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए करता है। इसके अलावा PoK में बीते कई महीने से महंगाई, प्रशासनिक उदासीनता, राजनीतिक भेदभाव और अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रदर्शन कर रहे लोगों को भारत की तरह ही “दुश्मन” करार दिया है और कहा है कि उनसे कोई बातचीत नहीं होगी। इसके बाद शहबाज शरीफ के स्पेशल एडवाइजर राणा सनाउल्लाह खान ने भी ख्वाजा आसिफ को सपोर्ट किया। राणा सनाउल्लाह ने कहा कि जिन लोगों को पाकिस्तान ने पाला पोसा अगर आज वो पाकिस्तान को आंख दिखा रहे है, तो गोली ही चलेगी।
