ताजा खबरे
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध :जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतप्रिंसिपल की हत्या, पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को दबोचाकोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ?भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबसावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दानराजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामलाफोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावाबिजली बन्द रहेगीBikaner : नशे की सूचना देने के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
IMG 20241023 101608 महिला ने एक साथ 4 बच्चियों को जन्म दिया, चिकित्सकों ने कहा दुर्लभ मामला Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चिकित्सकों ने इसे दुर्लभ मामला बताया है। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने एक जैसी दिखने वाली 4 बच्चियों को जन्म दिया है, जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों ने इस प्रेग्नेंसी को बेहद दुर्लभ बताया है। “हमारा मानना है कि इस तरह का मामला करीब डेढ़ करोड़ में से एक आता है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में पहले ऐसा कभी हुआ हो।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नाओमोआना और उनके पति जोर्थम पहले से 4 बच्चों के माता-पिता थे, इसलिए उनकी और बच्चे पैदा करने की योजना नहीं थी। लेकिन जब वह एक साथ 4 बच्चों की मां बनने वाली थीं, तो उन्हें काफी हैरानी हुई। महिला ने क्वींसलैंड प्रांत के ‘रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल’ में 4 बच्चियों को जन्म दिया था। महिला की डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी एक इंटरव्यू में बताया कि बच्चियां प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं और एक ही निषेचित अंडे के चार हिस्सों में बंटने से उनका जन्म हुआ।

उन्होंने इस घटना को अविश्वसनीय बताया।  मां बनी महिला की उम्र 34 साल है और उसका नाम जेनिटर साउ नाआमोआना है। इस महिला ने बीते हफ्ते इन बच्चियों को जन्म दिया, जबकि उनके पहले से भी 4 बच्चे हैं। यानी अब वह कुल 8 बच्चों की मां बन गई हैं


Share This News