ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260604 120730 माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति की 24 मोहल्ला कमेटियों की मीटिंग, डोर-टू-डोर होगा सम्पर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति द्वारा मोहल्ला कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अंतर्गत विगत एक वर्ष पूर्व बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 मोहल्ला कमेटियों का गठन किया गया था। इन कमेटियों के साथ आयोजित बैठक में नई योजनाओं पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मोहल्ला इकाई कमेटी के क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक बंधुओं से डोर-टू-डोर सम्पर्क किया जाए।

माली-सैनी समाज के बंधुओं से सम्पर्क करके उनसे रोजगार, चिकित्सा एवं आर्थिक रूप से यदि कोई परेशानी है तो उस चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाए। समाज के बंधुओं को यदि कोई विभागीय संबंधी परेशानी हो रही हो तो उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।

अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि विशेष रूप से वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के डाटा भी एकत्र किए जाएंगे और विद्यार्थियों की शिक्षा जानकारी व सुविधाओं के बारे में भी योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक मोहल्ला कमेटी के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मोहल्ला कमेटी में बैठक में हुकमचंद कच्छावा, प्रेम कुमार गहलोत, मुरली गहलोत, मुरली पंवार, राकेश गहलोत, संदीप भाटी, सूरज तंवर, मनोज भाटी, संजय सांखला, किशन गहलोत, भुवनेश तंवर, मनोज गहलोत, मोहित भाटी, ललित तंवर, गौरीशंकर भाटी, मनोज कच्छावा, रजत गहलोत आदि उपस्थित रहे।


Share This News