IMG 20260625 092525 वेनेजुएला में भीषण तबाही, 10 हजार से अधिक लोगों के मरने की आशंका, आपातकाल घोषित Rajasthan News Portal विदेश
Share This News

Thar पोस्ट। भूकंप से वेनेजुएला में आपातकाल घोषित किया गया है। अमेरिकी देश मे आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से 1 लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है।

इस बीच देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई।


Share This News