ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20260604 121837 विश्व : पाकिस्तान में हटा पीरिएड टैक्स, भारत से यूरोप तक महिलाओं की जंग Rajasthan News Portal विदेश, देश
Share This News

Thar पोस्ट। लंबी लड़ाई के बाद पाकिस्तान में महिलाओं की जीत हुई है। मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद जैसे सैनिटरी पैड्स, टैम्पोन, मेस्ट्रुअल कप पर लगने वाले टैक्स को पीरियड टैक्स कहा जाता है. शुरुआत में इन चीजों को विलासिता से जोड़कर भारी टैक्स की वसूली की जाती थी. अलग-अलग देशों में पैड्स और इससे जुड़े जुड़े अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियां 60 फीसदी तक टैक्स वसूलती थी. बाद में लोगों की जागरूकता बढ़ी, अलग-अलग देशों में पीरियड टैक्स के खिलाफ आंदोलन हुए और धीरे-धीरे कई देशों ने इन उत्पादों पर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया. आज के समय में कई देशों में पैड्स निशुल्क बांटे जाते हैं. लेकिन आपको जानकर यह हैरत होगी कि इस जमाने में भी पाकिस्तान में मासिक धर्म से जुड़े उत्पादों पर 18 फीसदी तक टैक्स वसूला जाता है. लेकिन एक लंबी कानूनी लड़ाई और दो युवा वकीलों के अभियान के बाद अब पाकिस्तान सरकार सैनिटरी प्रोडक्ट्स पर सेल्स टैक्स खत्म करने जा रही है. इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पाकिस्तान में सैनिटरी आइटम और कॉन्ट्रासेप्टिव (गर्भनिरोधक) पर 18% सेल्स टैक्स हटाने का यह फैसला पिछले हफ्ते देश के बजट में घोषित किया गया था. यह फैसला कमर्शियल पीरियड प्रोडक्ट्स तक बेहतर पहुंच के लिए चलाए गए अभियान के बाद लिया गया है, क्योंकि देश में बहुत कम महिलाएं ही इनका इस्तेमाल करती हैं।


Share This News