ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सहमे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शनिवार की रात महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। झटके नासिक, सूरत और वापी समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र नासिक से करीब 47 किलोमीटर दूर भनवड़ गांव के पास बताया गया है। झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। नासिक शहर के अलावा जिले के दिंडोरी, निफाड, पेठ, सुरगाणा और इगतपुरी तालुका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पेठ और सुरगाणा तालुका में हल्के भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए जा चुके हैं। इस बार महसूस किए गए झटके अपेक्षाकृत तेज थे, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। 


Share This News