ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20251231 100334 पाकिस्तान जाने की जिद कर रही महिला को बीकानेर में पकड़ा, हापुड़ से निकली थी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हापुड़ से निकली महिला को बीकानेर में पकड़ा। पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी महिला तबस्सुम को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पकड़ लिया। राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही तब्बसुम को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने वहां भी पाकिस्तान जाने की बात कही पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के बताये अनुसार उसके पिता से दिल्ली में संपर्क किया। दिल्ली से पहुंचे पिता को पुलिस ने महिला को हवाले कर दिया, जो उसे लेकर दिल्ली आ गए। साथ ही पूरे मामले की जानकारी खुफिया विभाग को भी दी गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पिता गुरुवार को दिल्ली से घर लेकर आ गए थे। पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन महिला को राजस्थान से लेकर घर पहुंच गए। शनिवार दोपहर नोएडा एटीएस व अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम सिंभावली थाने पहुंची और महिला से करीब दो घंटे पूछताछ की। फिलहाल पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई। मामले में स्थानीय स्तर पर भी एलआईयू की टीम जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान जाने की रट लगाए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। स्थानीय स्तर पर परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

शनिवार को सिंभावली थाने में नोएडा एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने महिला से उसके घर से निकलने, राजस्थान पहुंचने और पाकिस्तान जाने की बात कहने को लेकर जानकारी ली। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद महिला को वापस गांव भेज दिया गया।


Share This News