IMG 20260604 120730 फीफा world कप: नॉक आउट दौर -मेक्सिको बनी पहली टीम Rajasthan News Portal World News
Share This News

Thar पोस्ट। विश्व फुटबॉल में रोचक मुकाबले शुरू हो गए है। मेक्सिको 2026 फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने लीग मैच में साउथ कोरिया को एक कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर यह कामयाबी हासिल की। मैच के दौरान जब तक कोई गोल नहीं हुआ था, तब 58वें मिनट में एक बड़ा मोड़ आया। साउथ कोरिया के गोलकीपर किम सेउंग-ग्यू और डिफेंडर ली गी-ह्युक आपस में टकरा गए, जिससे गेंद गोल पोस्ट के पास ही छूट गई। वहां मौजूद मेक्सिको के खिलाड़ी रोमो को गोल करने का एक बेहतरीन मौका मिला और उन्होंने बिना गलती किए गेंद को नेट में डाल दिया। रोमो का यही इकलौता गोल मैच का आखिरी और फैसला बदलने वाला गोल साबित हुआ। मेक्सिको इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर रहा है।


Share This News