ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20251231 100334 बॉर्डर पर युवक को जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ दबोचा, आंतक की साजिश ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में खाजूवाला थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत का नाबालिग युवक को जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का और सीआईडी इंटेलिजेंस पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें युवक के कब्जे से विस्फोटक बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी सीमा पार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर की जानी थी, जिससे आतंकी साजिश की आशंका गहरा गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। फिलहाल नाबालिग युवक को फरीदकोट स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े संभावित लिंक खंगालने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस बल की कमी के चलते क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण चौकियां—32 हेड पुलिस चौकी और सिसाड़ा की स्ट्राइकिंग फोर्स चौकी—लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।


Share This News