ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 2 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 97.20% प्रतिशत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकंडरी का रिजल्ट जारी कर दिया। 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.20% प्रतिशत रहा जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। राजस्थान में इस बार साइंस स्ट्रीम में  499 अंकों के साथ 5 छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इन पाँच टॉपर में सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, ऋषिता शामिल हैं। मतलब यह कि 05 में से 04 टॉपर लड़कियां हैं। इसके साथ ही आर्ट्स स्ट्रीम में 498 अंकों के साथ 3 टॉपर हैं जिनमें  नरपत, नव्या मीना, नैनसी चौधरी हैं। यहां भी 03 में से 02 लड़कियां हैं। कॉमर्स में 496 अंकों के साथ वर्ष रानी ने टॉप किया है। 

राजस्थान के बीकानेर जिलें में एक ही स्कूल के चार स्टूडेंट टॉपर होने से जबरदस्त उत्साह का माहौल है। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल के छात्र शुभम् बोथरा ने साइंस मैथ्स में 99% अंक हासिल कर प्रदेश के टॉपर्स में जगह बनाई। इसी स्कूल के अन्य मेधावी छात्र  मुकेश सिंह – 98.40%, सुनीता ओला – 98.20%,  रोहित – 98.20% के साथ टॉपर में शामिल हुए हैं।  एक ही स्कूल के 4 छात्रों का 98% से अधिक स्कोर चर्चा का विषय बना हुआ है।


Share This News