ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260227 154739 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में बरी, कैमरे के सामने रो पड़े Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को कथित शराब नीति घोटाला मामले में बरी कर दिया है। CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे पॉलिसी में कोई ‘व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा’ नहीं मिला। इस मामले में बरी किए गए 21 अन्य आरोपियों में के. कविता भी शामिल हैं। सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसी का मामला न्यायिक जांच में खरा नहीं उतरता, खासकर तब जब सीबीआई ने सिर्फ अनुमानों के आधार पर साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की।

सीबीआई, AAP की पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। कोर्ट का निर्णय आते ही मीडिया के सामने बातचीत में अरविंद केजरीवाल रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश थी।


Share This News