ताजा खबरे
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपील
IMG 20241023 101608 बीकानेर में सड़क हादसा दो युवकों की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा रोड एक रोडवेज बस और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान पीबीएम में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक भीनासर के वाल्मिकी बस्ती के निवासी सूरज और औंकार थे। ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ.कपिल ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो सूरज की मौत हो चुकी थी। वहीं,ओंकार गंभीर रूप से घायल था और उसकी सांसें चल रही थीं। चिकित्सकों की टीम ने ओंकार को बचाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद भीनासर क्षेत्र में शोक की लहर है।


Share This News