ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250930 WA0013 केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कालू में सरस्वती सार्वजनिक पुस्तकालय का किया उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को कालू में सरस्वती सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि कालू में बना यह पुस्तकालय शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनकर उभरेगा। क्षेत्र के युवा यहां पढ़कर देश में कालू का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे पुस्तकालय आज की आवश्यकता हैं। उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां सरस्वती का वाहन हंस नीर क्षीर विवेक का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भामाशाहों में पहले भी जनहित के अनेक कार्य करवाए हैं। यह पुस्तकालय इसी श्रृंखला की कड़ी है। इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कबीर को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया और कहा कि आने वाले दिनों में कालू में कबीर यात्रा का आयोजन होगा। अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी निभाएं। उन्होंने पुस्तकालय के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 20 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि पुस्तकालय में युवाओं को पढ़ने का बेहतर वातावरण मिलेगा, जो कि उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का निरंतर स्नेह और आशीर्वाद मिला है। जिससे क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ की परिकल्पना को साकार करने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

श्री गोदारा ने बताया कि कालू के जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। वहीं आरडीएसएस के तहत पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे, इससे विद्युत सम्बन्धी समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। क्षेत्र वासियों की पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए उन्होंने दीपावली के पश्चात दो-तीन ट्यूबवेल खुदवान की अनुमति दिए जाने का वादा किया। साथ ही बताया कि लूणकरणसर के उप जिला अस्पताल के लिए ओरण क्षेत्र में 12 बीघा भूमि सरकार को दे दी गई है। भवन निर्माण का टेंडर 31 अक्टूबर को लग जाएगा। इसके नवंबर में मुख्यमंत्री के करकमलों से इसका शिलान्यास करवाने का प्रयास होगा। उन्होंने भी पुस्तकालय के लिए विधायक निधि से बीस लाख रुपए देने की घोषणा की।

अटल प्रगति पथ का किया शिलान्यास
इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री गोदारा ने कालू में साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 3 किलोमीटर लंबे अटल प्रगति पथ का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कालू में यह पहली सीमेंट कंक्रीट सड़क है। इससे आमजन को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश और प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण सड़कें आमजन को बड़ा आराम देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र में लगभग 1अरब रुपए की सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।

इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार चोपड़ा, बिशन नाथ सिद्ध, गणपत दास सिद्ध, प्रकाश नाथ भादू और राहुल पारीक ने अपने विचार रखे। श्री रामकुमार सारस्वत ने पुस्तकालय से जुड़ी जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष राधेश्याम डूढाणी, मंत्री सीताराम राधाणी, ओमप्रकाश सारस्वत, शिवरतन सारस्वत, मदनलाल सारस्वत, झूमरमल नाहटा, विमल कुमार सांड, नारायण चंद बोरड, राजेश कुमार बोरड, विजय सिंह लोढ़ा, रामेश्वर लाल बोहरा, ललित कुमार पुगलिया, महेन्द्र कुमार पुगलिया, जुग़राज बोरड, सीताराम डोगीवाल, दौलतराम डोगीवाल, मनोहर लाल चोटिया, शंकरलाल जोशी, फूसराज नाहटा, गणेशाराम सारस्वत,ओमप्रकाश सारस्वत, मांगीलाल झवर, बाबूलाल करवा, गिरधारी लाल ओझा, मालचन्द सारस्वत, जतन लाल नाहटा, संजय जोशी, अशोक कुमार झवर, गोपाल राम पुरोहित, विजय सिंह बैद मोतीलाल सोनी, हरिनारायण सारस्वत, सत्यनारायण राधाणी, मदनलाल लोढ़ा, भिराज राम गोदारा, ओमप्रकाश तिवाडी, तोलाराम सारस्वत, दिनेश सारस्वत, श्याम पारीक, किशन पारीक ने अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर राधा किशन पारीक, भीराज गोदारा खारड़ा, ओम दास स्वामी, कन्हैया लाल लोढ़ा, रमेश सेठिया, अशोक झवर, भवानी पुरोहित, माला राम जोशी, पूनम सारस्वत, गंगा रामसारण, जगदीश,
मानक नाई, रमेश खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय पारीक ने किया। इससे पहले सेठ दीपचंद डुढानी आदर्श स्कूल की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। प्लान इंडिया की बालिकाओं द्वारा साहित्य भेंट किया गया। रिया दम्मानी ने 4 अक्टूबर को कालू में होने वाली कबीर यात्रा की जानकारी प्रदान दी।


Share This News