ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250901 WA0012 scaled मेडिकल कॉलेज शिक्षक संघ ने लेटरल एंट्री आदेश का किया विरोध * खेलकूद का समापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज शिक्षक संघ (SPMCTA), बीकानेर ने राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज फैकल्टी में लेटरल एंट्री के हाल ही में जारी आदेश का कड़ा विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय तुंदवाल एवं सचिव डॉ. विनोद छिम्पा के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रेखा आचार्य को एक ज्ञापन सौम्पा है, ज्ञापन मे संगठन का कहना है कि यह फैसला चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को कमजोर करेगा।संघ ने बताया कि सरकार रिम्स जैसे कदम उठाकर शिक्षा को बेहतर करने की बात कहती है, लेकिन बिना उचित प्रशिक्षण और योग्यता के लोगों को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर सीधे नियुक्त करना गलत है

एनएमसी की 05.07.2025 की अधिसूचना के अनुसार केवल असिस्टेंट प्रोफेसर तक लेटरल एंट्री संभव है, प्रोफेसर पद के लिए यह नियम नहीं है। फिर भी सरकार का यह फैसला नियमों के खिलाफ है।संघ का दावा है कि यह आदेश कॉलेजों की गुणवत्ता, पदोन्नति और कार्य वातावरण को नुकसान पहुंचाएगा। साथ ही, पुराने कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती यूटीबी (अस्थायी आधार) पर करने से वरिष्ठता और कैडर में दिक्कतें आएंगी। संघ ने मांग की है कि यह आदेश तुरंत वापस लिया जाए और फैकल्टी की कमी के लिए पात्रता वेतन पर पदोन्नति या रिटायर्ड शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। अगर सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और हड़ताल की नौबत आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

फिट इण्डिया मिशन : सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमो का हुआ समापन

बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (एसपीएमसी), बीकानेर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमो का रविवार को समापन हुआ।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य ने समापन समारोह में छात्र-छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के लोगों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी.के. बिनावरा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया, जबकि सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद ज़ीशान ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अंतिम दिन एसपीएमसी टाईगर्स और एसपीएमसी रॉयल्स के बीच क्रिकेट और रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले हुए। दोनों टीमों के कप्तान क्रमशः संजय गुर्जर और अनूप चौधरी थे। इन प्रतियोगिताओं में एसपीएमसी टाईगर्स ने जीत हासिल की। विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Share This News