ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241120 WA0092 डूंगर कालेज में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। डूंगर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की आनुषांगिक संस्था, राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में आम आदमी ‘ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की प्राची डारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ईशा रही। प्रोफेसर साधना भण्डारी, ऐसोसिएट प्रोफेसर सीता राम चाहलिया व राजेन्द्र सुथार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्रनाथ ने की। प्रोफेसर सुनीता गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान परिषद की सचिव प्रोफेसर मैना निर्वाण ने किया। परिषद सदस्य डाॅ. संदीप महला व डाॅ नरेंद्र लंबा का सक्रिय सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र पुरोहित ने विद्यार्थियों का हौंसला वर्धन किया।


Share This News