ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241112 WA0155 श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पटेल नगर स्थित अजय पब्लिक स्कूल में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव, श्री आनंद सिंह पंवार ने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस खास मौके पर बर्थडे केक काटा और श्याम बाबा को बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,” “जय लख दातार की,” और “बोल खाटू श्याम बाबा की जय” जैसे जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शाला प्रबंधक, श्री इज्यराज सिंह मफावत ने बच्चों को श्याम बाबा की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कलयुग में खाटू श्याम बाबा को भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में माना जाता है और उनके बलिदान और महिमा का विवरण साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे खाटू में श्याम बाबा का विशाल मंदिर बना और आज भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।

इस प्रेरणादायक आयोजन ने बच्चों में भक्ति और आदर्शों की भावना को जागृत किया, और श्याम बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


Share This News