ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 82 जलदाय विभाग ने काटे 382 अवैध कनेक्शन, वसूले 10.98 लाख रुपए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

अवैध कनेक्शन के विरुद्ध आगे भी होगी कड़ी कार्यवाही
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जलदाय विभाग द्वारा अब तक 382 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। इनसे 10.98 लाख रुपए राजस्व वसूली की गई है।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा लगभग 630 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में बकाया राशि जमा करवाने के लिए कहा गया है। बकाया राशि जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता का जल संबंध विच्छेद किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग मंत्री और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना में जिले में 5 अक्टूबर से अवैध जल संबंधों को काटने एवं बकाया राजस्व वसूली का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बकाया राशि जल्दी से जल्दी जमा करवाने के लिए कहा है। अन्यथा होने वाली किसी कार्यवाही की जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।


Share This News