ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 57 राजस्थान के इस विधायक का निधन, उप चुनाव अब 7 सीटों पर होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। विधायक खान के निधन की जानकारी उनकी पत्नी शाफिया जुबेर खान ने फेसबुक अकाउंट पर दी है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में उनकी पत्नी शाफिया जुबेर इस सीट से विधायक थीं, इस बार जुबेर को उनकी जगह टिकट दिया गया था।

मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे रामगढ़ विधायक जुबेर खान की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई थी। उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। पहले चुनाव और उसके बाद विधानसभा सत्र में भी वे सक्रिय बने रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें जयपुर लाया गया। अभी दो दिन पहले ही वे गुरुग्राम से इलाज करवाकर लौटे थे कि आज सवेरे तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।

rajasathana db7ce1156cde3675698bbd8d198ca2d6 राजस्थान के इस विधायक का निधन, उप चुनाव अब 7 सीटों पर होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान

जुबेर खान के निधन के साथ ही राजस्थान विधानसभा में अब 7वीं सीट भी उपचुनाव के लिए खाली हो गई है। हाल में उदयपुर की सलूंबर सीट पर बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का भी निधन हो गया था। राजस्थान में अब चौरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीट उपचुनाव के लिए खाली हैं।


Share This News