ताजा खबरे
पीबीएम अस्पताल की किचन एवं कैंटीन से चार खाद्य नमूने लिए, खराब खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाईबीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदला
IMG 20230720 WA0252 कमला कॉलोनी की मावा दुकानों से लिए 15 नमूने, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रतिदिन निरीक्षण अभियान जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कमला कॉलोनी भैंसावाड़ा क्षेत्र में मावा दुकानों का निरीक्षण व जांच की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि दल द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत के नेतृत्व में दल द्वारा विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर कुल 15 नमूने एकत्र किए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को मावे के संधारण में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा मिलावटी मावा उत्पादकों से सावधान रहने के निर्देश दिए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News