



Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम स्थान में बदलाव किया गया है। अब कार्यक्रम वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। हालांकि, इससे पहले रवीन्द्र रंगमंच में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

जानकारी के मुताबिक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले लाभार्थी संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर निशान्त जैन और एसपी मृदुल कच्छावा प्रशासनिक अमले के साथ लगातार जुटे हुए हैं।
