ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20260924 164013 बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज एक बार फिर नगर निगम में नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नारेबाजी के बीच महापौर अनिल कल्ला व उपमहापौर पंकज गहलोत ने पदभार ग्रहण किया।दोनो ने शहर का विकास करने की बात कही। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों का समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मुहूर्त व पूजा-अर्चना: पदभार संभालने से पूर्व महापौर अनिल कल्ला और उपमहापौर पंकज गहलोत ने अपने-अपने कक्ष में पंडितों के सानिध्य में पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लेकर कुर्सी संभाली। मुहूर्त समय का भी ध्यान रखा गया।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: निगम परिसर में सुबह से ही दोनों दलों (कांग्रेस एवं भाजपा) के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर को मिठाई खिलाकर एवं साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, निवर्तमान जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

क्या बोले नेता

  • महापौर अनिल कल्ला: पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर अनिल कल्ला ने बीकानेर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आवारा पशुओं की समस्या से राहत और सीवरेज तंत्र को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के समग्र विकास का वादा किया।
  • उपमहापौर पंकज गहलोत: उपमहापौर पंकज गहलोत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और निगम के कार्यों में पारदर्शिता लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह बोर्ड के साथ मिलकर बीकानेर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।

बीकानेर नगर निगम में इस बार अनोखा संयोग बना। जहां महापौर का पद कांग्रेस (अनिल कल्ला) के पास है, वहीं उपमहापौर की कुर्सी पर भाजपा (पंकज गहलोत) हैं।


Share This News