ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 2 बीकानेर में साइबर लूट, व्यापारी के बैंक खाते से 72 लाख रुपए निकले, व्यापारियों में हड़कंप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा। ऑनलाइन ठगी भी हो रही है। बीकानेर में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां अवैध तरीके से एक व्यापारी के बैंक खाते से 72 लाख रुपए निकल गए। इस संबंध में व्यापारी को पता चला तो होश उड़ गए और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल प्रभारी देवेन्द्र सोनी मय टीम के साथ इस बड़ी रकम को होल्ड करवाकर रिफंड करवाने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं । प्रभारी देवेन्द्र सोनी के अनुसार यह फ्रॉड एमएल वुलन इंडस्ट्री के मालिक सुरेश राठी के साथ हुआ है। जिनके बैंक खाते से एक झटके में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 72 लाख रुपए निकल गए, जबकि इस संबंध में सुरेश राठी के पास किसी प्रकार की न कोई कॉल आई और न ही कोई वैरीफिकेशन आया। देवेन्द्र सोनी ने बताया कि राठी ने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर भी नहीं की, फिर भी बैंक खाते से इतनी बड़ी राशि निकाल ली गई जो कि अपने-आप में बहुत बड़ा फ्रॉड का मामला है। सोनी ने बताया कि इस संबंध में राठी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवायी है, जिसके बाद साइबर क्राइम रिस्पॉन्स सैल की टीम इसी कार्रवाई में जुटी हुई है।


Share This News