ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20211106 192318 सड़क हादसे में तीन महिलाएं व दो बच्चे घायल Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जोधपुर-जैसलमेर रोड पर खनौडी टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की एक बोलेरो कैंपर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन महिलाएं व दो बच्चे घायल हो गए। घायलों का सेतरावा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया गया।
एक बोलेरो कैंपर में सवार होकर कुछ लोग जोधपुर से रामदेवरा जा रहे थे। खनौड़ी टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार के साथ जा रहे कैंपर के सामने यकायक कोई जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने तेज ब्रेक लगाए। इसके साथ ही अनियंत्रित होकर कैंपर कई बार पलटी खाने के बाद सीधी खड़ी गई।
कैंपर में सवार महिलाएं व बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने हाथों हाथ सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में तीन महिलाएं व दो बच्चों के ज्यादा चोट लगी है। ड्राइवर व एक अन्य पुरुष यात्री के सिर्फ हल्की चोट आई। एम्बुलेंस में सबी घायलों को तुरंत सेतरावा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए जोधपुर रवाना कर दिया गया।


Share This News