ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210830 WA0000 महिलाओं द्वारा विश्व शांति और युद्ध विराम पश्चात महती भूमिका निभाई गई, इतिहास गवाह है : डॉ मेघना शर्मा Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम हरियाणा द्वारा वैश्विक संसार में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद में बोलते हुए बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ. मेघना शर्मा ने महिलाओं को युद्ध विराम पश्चात स्थितियों को संभालने और विश्व शांति जैसे मुद्दों पर अहम भूमिका निभाने वाली महत्वपूर्ण कारक बताया।
प्रारम्भ में आयोजक प्रो भूप सिंह गौड़ द्वारा डॉ मेघना का परिचय दिया गया । अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद के चौथे सत्र में बोलते हुए ग्रीस, इजिप्ट, रोम आदि सभ्यताओं में आस्पासिया, रानी गोर्गो, स्पार्टन महिलाओं का उदाहरण देते हुए डॉ शर्मा ने प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों में अपनी सूझबूझ और शक्तियों का उपयोग करती महिलाओं का शाब्दिक चित्रण प्रस्तुत किया।
अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद में देश विदेश से विद्वानों ने अपनी बात रखी। अध्यक्षता जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर विश्व रक्षा द्वारा की गई।


Share This News