ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 131 पाकिस्तानी तूफ़ान से राजस्थान में नुक़सान! Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Tp न्यूज़। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बॉर्डर के जिलों में नुकसान हुआ है। पाक में उठे तूफानी अंधड़ ने रविवार देर रात सीमावर्ती जैसलमेर व बाड़मेर में जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से जैसलमेर में प्रवेश करने वाले इस अंधड़ से हर तरफ धूल का साम्राज्य हो गया। तेज अंधड़ ने जैसलमेर में सबसे अधिक तबाही मचाई। कई कच्चे मकानों की छतें उड़ गई तो खेत में काट कर रखी हुई फसल उड़ गई। इसके अलावा बिजली के पोल व पेड़ धराशायी हो गए। जोधपुर भी इस अंधड़ से अछूता नहीं रहा और रात दो बजे यहां पहुंचे रेतीले बवंडर से आसमान में धूल छा गई। आज सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से कुछ धूल अवश्य नीचे उतरी।मौसम विभाग की माने तो एक प्रेरित साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिला। कल देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पाकिस्तान से उठे रेतीले बवंडर ने जैसलमेर में प्रवेश किया। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान तेजी के साथ आगे बढ़ा। तनोट व रामगढ़ होते हुए यह जैसलमेर पहुंचा। हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण पूरे क्षेत्र में तबाही मचाते हुए यह आगे बढ़ा। रेत के इस तूफान के सामने कई पेड़ व बिजली के पोल स्वयं को बचा नहीं पाए। सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली के पोल नीचे गिरने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यह तूफान जोधपुर व बाड़मेर पहुंचा। हालांकि आगे बढ़ने के साथ इसकी रफ्तार कमजोर पड़ गई। इस कारण इन दोनों स्थान पर नुकसान कम ही हुआ। बीकानेर में भी तेज़ अंधड़ से मौसम पलट गया।

जोधपुर में रात करीब दो बजे पहुंचे अंधड़ के कारण आसमान में धूल छा गई। आज सुबह लोग जब नींद से उठे तो उन्हें अपने मकानों में हर तरफ धूल ही धूल नजर आ रही थी। आसमान से बरस रही धूल के बीच सुबह करीब आठ बजे यकायक हल्की बारिश शुरू हो गई। 


Share This News