09 42 55 IMG 20210313 WA0014 730x491 1 बीकानेर-जैसलमेर रोड पर हादसा, 5 मरे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। आज जैसलमेर-बीकानेर हाइवे पर सुबह सात बजे एक मिनी बस और ट्रोले में टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज़ थी क़ि टक्कर के बाद ट्रोला पलट गया। वहीं मिनी बस के परखच्चे बिखर गए। बस में दिल्ली के कुछ लोग जैसलमेर यात्रा के पश्चात वापस लौट रहे थे। बस में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर विभत्स हालात के बीच क्षेत्र के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। दो महिलाओं व तीन पुरुष मिनी बस के अंदर बुरी तरह से फंस गए। उनकी वहीं पर मौत हो गई। जबकि छह बच्चे, तीन पुरुष व तीन महिलाओं को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से बस से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को बीकानेर भेजा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि मिनी बस व ट्रोले में से किसी एक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।


Share This News