ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200904 WA0157 पर्यावरण बचाने की शपथ ली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में आज वंदे मातरम मंच टीम द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बीकानेर के कोतवाली थाने में पौधरोपण किया गया। इस दौरान शहर के सीओ सिटी सुभाषजी ने वंदे मातरम टीम को पर्यावरण रक्षा हेतु और बीकानेर को हरा-भरा करने के लिए एक शपथ भी दिलाई । मंच के प्रवक्ता आनंद गौड़ ने बताया कोतवाली थाने के एसएचओ नवनीत सिंह, एएसआई किशनजी तथा महिला स्टाफ ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। आज कोतवाली थाने परिसर में मंच की टीम द्वारा जामुन नीम और आंवले के पौधे लगाए गए।वंदे मातरम मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने बताया वन महोत्सव के दौरान अब तक 200 से ज्यादा पौधे हम लोगों ने लगा चुके हैं और कम से कम 1000 पौधे लगाने का हमारा लक्ष्य है।मंच के संरक्षक मालचंद जोशी ने बताया कि आगामी रविवार को गेमनाथ पीर रोड पर भी पौधे लगाए लगाए जाएंगे। वंदे मातरम के प्रवक्ता आनंद गौड़ ने बताया बीकानेर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधारोपण किया जाएगा।श्यामसुंदर सारडा, संरक्षक माल चन्द जोशी, विजय कोचर,आनन्द गौड़,राज कुमार भाटिया,विनोद टाक, हिन्दू आर्मी के सुनील राज भामा, श्याम सुंदर सोनी,राजेश जी, गिरिराज सिंह आदि ने सहयोग किया। तथा मंच कि पूरी टीम द्वारा बीकानेर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एस एच ओ नवनीत सिंह जी को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया।
सिटी कोतवाली थाना के नवनीत सिंह जी ने कार्य को महान कार्य बताया, तथा लोक डाउन में भी खूब सेवा कार्य किए है उनको सराहा। सीओ सिटी सुभाष जी ने वन्दे मातरम मंच की कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि मंच लंबे समय से बीकानेर में सेवा का कार्य कर था है जो पूरे बीकानेर के लिए एक प्रेरणा ओर मिशाल बन गया।


Share This News