ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210515 140919 यूरोप में कोरोना घटा, प्रतिबन्ध हटा, लोग सड़क और समुंदर किनारों पर! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। तेज़ी से हुए टीकाकारण के चलते यूरोप में कोविड-19 महामारी के फैलने की रफ्तार धीमी होती जा रही है। 95 प्रतिशत तक टीकाकारण होने से महामारी पर नियंत्रण हुआ है। कई देश घूमने-फिरने पर लागू प्रतिबंधों को हटा रहे हैं और पर्यटन के फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्ज़रलैंड समेत अनेक देश में प्रतिबन्ध हटाये जा रहे है। केवल स्पेन की बात करे तो यहाँ मेट्रिड, बार्सिलोना, पेम्प्लोना सहित अन्य शहरों में हाल ही में हटाये गए प्रतिबंधों के बाद लोग सड़कों और समुन्द्र किनारों पर पहुँच गए। कई जोड़ो को सार्वजनिक स्थानों पर देखा गया। हालांकि अनेक स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बता दें कि फ्रांस और स्पेन के बीच केवल 100 किमी की दूरी है। स्पेन के कई शहरों से लोग वीकेंड पर अपना समय बिताने के लिए फ्रांस आते हैं। यहाँ समुंदर किनारे पर समय व्यतीत करते है। बात यदि खुलेपन की है तो यूरोप के अधिकांश शहरों में यह है। लेकिन पेरिस और स्पेन के शहर इसके लिए अधिक बदनाम है। फ्रांस में कई गार्डेन और समुंदर किनारे भी हैं। जो मौज मस्ती के लिए प्रसिद्ध है।

IMG 20210515 141201 यूरोप में कोरोना घटा, प्रतिबन्ध हटा, लोग सड़क और समुंदर किनारों पर! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
IMG 20210515 141013 यूरोप में कोरोना घटा, प्रतिबन्ध हटा, लोग सड़क और समुंदर किनारों पर! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
IMG 20210515 141039 यूरोप में कोरोना घटा, प्रतिबन्ध हटा, लोग सड़क और समुंदर किनारों पर! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन

फ्रांस ही वह देश है जहाँ से सर्वाधिक पर्यटक राजस्थान भारत आते है। कई सैलानी राजस्थान आने के लिए लालायित है। हालांकि इंग्लैंड अब यूरोप में शामिल नहीं है लेकिन वहाँ से भी प्रतिबंध हटाये जा रहे है। मोटे तौर पर मई 2021 में सभी प्रतिबन्ध हट जाएंगे। यह एक सुखद और ख़ुशी की बात है कि अब धीरे धीरे पर्यटन की भी शुरुआत हो रही है। राजस्थान के कई पर्यटन और होटल कारोबारियों के पास आने वाले समय के लिए सशर्त और कंडीशनल बुकिंग आ रही है यानि भारत में हालात नहीं सुधरे तो बुकिंग निरस्त होगी।


Share This News