ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230523 WA0148 महेश नवमी के उपलक्ष में तीन दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। श्री माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में महेश नवमी के उपलक्ष में तीन दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को महेश भवन में हुआ। जिसमें बालिक-बालिकाओं के साथ साथ महिलाओं के लिये भी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संयोजक निशा झंवर ने बताया कि तीन आयु वर्ग में बैडमिन्टन,कैरम,लूडो व शतरंज की प्रतियोगिताओं में 200 खिलाडिय़ों ने अपनी जीत के लिये दमखम दिखाया। तो वहीं महिलाओं ने कैरम,चैस,लूडो व काली बेगम में जीत के जज्बे के साथ खेली। झंवर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले 25 मई को होंगे। विजेताओं को 29 मई को सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा,श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी,गोपीकिशन पेडिवाल,रघुवीर झंवर,महेश चांडक,कंचन राठी,विभा बिहाणी,श्यामा बाहेती,भारती डागा,सरला लोहिया,मोनिका पच्चीसिया,लता मून्दड़ा,अंजली झंवर,श्रीया बाई राठी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य मौजूद रहे।


Share This News