ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230428 083158 42 बीकानेर में तैराकी प्रतियोगिता 21 मई को Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला तैराकी संघ बीकानेर के तत्वाधान में सीनियर, जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 21 मई, रविवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के तरणताल पर प्रातः10 बजे आयोजित होगी। संघ के अध्यक्ष श्री हीरालाल हर्ष ने बताया कि सीनियर ग्रुप में किसी भी आयु वर्ग के तैराक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे जबकि जूनियर ग्रुप प्रथम में 15 से 17 वर्ष एवं द्वितीय ग्रुप में 12 से 14 वर्ष एवं सब जूनियर ग्रुप में 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तैराक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक तैराक अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंक तालिका, बैंक पासबुक, रजिस्ट्रेशन कार्ड की फोटो प्रति 3 प्रतियों में और 3 फोटो प्रतियोगिता से 1 दिन पूर्व स्थानीय ब्रह्म बगीचा नत्थूसर बास में साय 5:00 से 7:00 बजे तक जमा जमा करवा सकेंगे। जिला तैराकी संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तैराक राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में 2 जून से 4 जून तक इंदिरा गांधी तरणताल अलवर व जूनियर प्रतियोगिता में 17 जून से 19 जून तक नगर पालिका तरणताल शाहपुरा जिला भीलवाड़ा एवं सब जूनियर प्रतियोगिता 23 जून से 25 जून तक जयपुर में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Share This News