ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 ट्रंप की चेतावनी से ऊर्जा संकट को लेकर मची हलचल, होर्मुज जलडमरूमध्य को बन्द कर देंगे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए तेल संकट को और गहरा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकन नेवी, जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश और निकास को रोकेगी और इसके लिए ‘तत्काल’ रूप से नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप ने यह घोषणा पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद की है। ट्रंप अब उस समुद्री मार्ग पर रणनीतिक नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करेंगे, जो जंग शुरू होने से पहले वैश्विक तेल आपूर्ति के 20 फीसदी के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिम्मेदार था। ऐसा करके ईरान के प्रमुख प्रभाव स्रोत को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। इससे। नाकाबंदी के ऐलान से ग्लोबल एनर्जी मार्केट और तेल, प्राकृतिक गैस और उससे जुड़े उत्पादों के दाम में और ज्यादा अस्थिरता आने की आशंका है। 


Share This News