ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 होलाष्टक इस दिन से लगेंगे, शुभ कार्य रहेंगे वर्जित Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कुछ दिन के बाद होलाष्टक लग जाएंगे। होलाष्टक को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है, वह इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानि 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि यानि 03 मार्च 2026 तक रहेगा। पंचांग के अनुसार 03 मार्च 2026 को ही होलिका दहन किया जाएगा. देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त सायंकाल 06:08 से लेकर 08:35 बजे तक रहेगा. वहीं रंग वाली होली रंगोत्सव यानि धुलैण्डी 04 मार्च को है।

होलाष्टक प्रारंभ : 24 फरवरी 2026
होलाष्टक समाप्त : 03 मार्च 2026
होलिका दहन कब है : 03 मार्च 2026
होलिका दहन का समय : सायंकाल 06:08 से लेकर 08:35 बजे तक
धुलैण्डी  04 मार्च 2026

यह है कथा

हिंदू मान्यता के अनुसार होलाष्टक का संबंध प्रहलाद और राजा हिरण्यकश्यप की कथा से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि होलिका दहन से ठीक आठ दिन पहले तक राजा हिरण्यकश्यप ने भगवान श्री विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को तमाम तरह की यातनाएं दी थीं. मान्यता है कि प्रहलाद को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था और जब होलिका उन्हें लेकर जलती हुई अग्नि में बैठीं तो होलिका तो जल गई लेकिन प्रहलाद बच गए।


Share This News