ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260219 130743 श्री दाऊजी प्रभु का 121वां पाटोत्सव 19 से 21 फरवरी तक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। श्री दाऊजी प्रभु के 121वें पाटोत्सव महोत्सव का भव्य आयोजन 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक (फाल्गुन शुक्ल 2 से फाल्गुन शुक्ल4 ) तक किया जाएगा। आयोजन पंचमपीठाधीश्वर पूज्य श्री वल्लभलाल जी महाराज की आज्ञा से संपन्न होगा।

19 फरवरी को कदंब की छैंया का उत्सव और भजन संध्यामहोत्सव के प्रथम दिन 19 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 2) को शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक कदंब की छैंया, इसके पश्चात शाम 7:30 बजे से रात्रि10:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा।

20 फरवरी को पलना/ नंद महोत्सव एवं फाग उत्सव: उत्सव के दूसरे दिन 20 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 3) को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक पलना / नंद महोत्सव एवं 10:30 से फाग उत्सव आयोजित होगा। दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसाद वितरण सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा तथा 12:10 पर विशेष तिलक आरती संपन्न होगी।

21 फरवरी को हांडी मनोरथ होगा : महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 4) को सुबह 10:15 बजे राजभोग और हांडी मनोरथ के कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा

आयोजन समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।


Share This News